« मिलोगी तुम कभी? | Home | ताज महल »

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय

By admin | December 18, 2007


विख्यात अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर, 1973 को कर्नाटक के मैंगलूर में हुआ। उनके पिता श्री कृष्णराज राय समुद्री जीव विज्ञानी तथा माँ वृंदा राय एक लेखिका है। वे बंट समाज से हैं। उनके छोटे भाई आदित्य राय पेशे से मर्चेंट नेवी मे अभियंता है। साथ ही वे २००३ मे आयी राय फिल्म की ” दिल का रिश्ता ” के सह-उत्पादक भी हैं। उन्होने प्रारंभिक शिक्षा मुम्बई के सान्ताकृज़ स्थित आर्य विघा मंदिर से ग्रहण किया। इसके पश्चात् एच एस सी की पढाई माटुंगा के रूपारेल कालेज से किया। वे आर्किटेक्चर   बनना चाहती थी। पढाई के साथ -साथ वे मॉडलिंग भी करती थी। उन्हें मॉडलिंग के लिए पहला प्रस्ताव कमेलिन कंपनी की तरफ से टैब मिला जब वे ९ वी क्लास में पढ़ती थीं।1994 मे उन्होने मिस. वर्ल्ड की प्रतियोगिता जीती।

aishwarya-rai.jpg
ऐश के नाम से भी विख्यात , भारतीय सिनेमा की एक जानी मानी  अभिनेत्री हैं। 1994 में मिस इंडिया प्रतियोगिता की उपविजेता रहने के बाद उसी साल उन्होंने विश्व सुन्दरी प्रतियोगिता जीती थी। ऐश्वर्या राय ने हिन्दी के अलावा तेलगू, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मो मे भी काम किया है।हालांकि ऐश का  नाम सलमान ख़ान और विवेक ओबेरॉय के साथ जोडा गया । लेकिन 20 अप्रैल 2007 को वह अमिताभ बच्चन के सुपुत्र श्री अभिषेक बच्चन के साथ परिणय सूत्र के बन्धन मे बंध गयी.

2000 में आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार फिल्म हम दिल दे चुके सनम  के लिए मिला .2003 में उन्हें आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और  फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार फिल्म  देवदास के लिए मिला.ऐश की  पहली फिल्म इरुवर १९९७ मे बनी। यह फिल्म तेलगु भाषा मे थी। इसके उत्पादक मणि रत्नम जी थे। राय की पहली बालीवुड फिल्म ” और प्यार हो गया ” थी , जिसमे उनके साथ बोबी देओल थे।

Topics: फिल्म अभिनेत्री |

One Response to “अभिनेत्री ऐश्वर्या राय”

  1. अभिनेत्री ऐश्वर्या राय सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री है और ख़ानदानी है अभिषेक बच्चन
    अभी आच्चा आदमी है हम भगवान से प्रथाना करते है इनका घर खुषिए से भर दे. सदा खुश रहे..
    मदन देवासी सरनाउ जालोर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय

    Posted by: मदन देवासी सरनाउ on May 7th, 2008 at 5:58 am

Comments