« वेलकम | Home | उल्फत का अधूरा अफसाना »
आयशा टाकिया
By admin | December 24, 2007
![]()
नाम : आयशा टाकिया
जन्म दिन : १० अप्रैल १९८५
जन्म स्थान : मुम्बई , महाराष्ट्र , भारत
लम्बाई : ५ ‘ ५ “
व्यवसाय : मॉडल , अभिनेत्री
पिता : निशित
भोजन : शुद्ध शाकाहारी
रूचि : संगीत सुनना , किताबे पढना , गाडी चलाना,और दोस्तों के साथ रहना.
नापसंद : जो लोग पशु-पक्षियों के मारते हैं.
पसंदीदा अभिनेता : आमिर खान , शाहरुख़ खान
पसंदीदा अभिनेत्री : श्रीदेवी, रानी मुख़र्जी
पसंदीदा निर्देशक : संजय लीला भंसाली
पसंदीदा संगीत : ट्रांस , रॉक,ग़ज़ल.
पहली फिल्म : टार्जन (२००४)
पहला संगीत वीडियो : मेरी चुनर (फाल्गुनी पाठक)
ग्लैमर गुडिया आयशा टाकिया का जन्म १० अप्रैल सन् १९८५ में,चेम्बूर मुम्बई महाराष्ट्र में हुआ.आयशा एक मिश्रित धर्म के परिवार से है.उनके पिता श्री निशित जो एक गुजराती हैं,तथा उनकी माता फरीदा आंग्ल-इंडियन मुसलमान है.जैसा की आयशा ने खुद एक साक्षात्कार में ये कबूल किया की वो घर में अंग्रेजी के साथ बड़ी हुई. हिन्दी,तेलगु और अन्य भाषा उन्होने फिल्मो में सीखा.
रुपहले परदे पर आयशा का पदार्पण एक प्रचार फिल्म ‘ आई एम् कोम्प्लैन गर्ल” जिस एड फिल्म में शाहिद कपूर कोम्प्लैन बॉय ” थे. ये एड बहुत प्रसिद्ध हुआ.उसके बाद १५ साल की उम्र में मशहूर गायिका फाल्गुनी पाठक के एल्बम मेरी चुनर उड़ उड़ जाये” में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.१६ साल की उम्र में “शेक इट डैडी” के वीडियो में जबरजस्त अभिनय के दम पर फिल्म जगत के लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने पर मजबूर किया.
आयशा टाकिया ने अपनी पहली फिल्म “सोचा न था ” साइन किया,उसके बाद “टार्जन:द वंडर कार”. लेकिन सोचा न था” में देरी की वज़ह से टार्जन पहले रिलीज हुई.आयशा की काफी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औधें मुँह गिरी.लेकिन फिल्म “डोर” से उनको काफी शोहरत और नाम मिला.इस फिल्म से उन्होने ने जी सिने का पुरस्कार भी जीता.आयशा टाकिया नें सन् २००४ में फिल्म-फेयर बेस्ट डेब्यू पुरस्कार भी जीता.
Topics: फिल्म अभिनेत्री |
Comments