« कुणाल खेमू (kunal khemu) | Home | प्रवीण सकत कुमार सिंह-Pravin Kumar »
शाहिद कपूर(Shahid Kapoor)
By admin | February 27, 2008
Shahid Kapoor-Biography and Wallpaper of Shahid Kapoor
![]()
शाहिद कपूर(Shahid Kapoor) का जन्म २५ फ़रवरी १९८१ मुम्बई में हुआ| इनके पिता का नाम पंकज कपूर है,जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री
में इज्जत की नजर से देखा जाता है| पंकज कपूर बहुत ही बेहतरीन एक्टर है| आज भी लोग उनके करमचंद जासूस वाले किरदार को भूले नही है|
शाहिद कपूर के कैरियर की शुरूआत म्यूजिक विडियो और विज्ञापन से हुयी|इसके अलावा शाहिद कपूर ने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर फिल्म ताल में भी काम किया| शाहिद की पहली फिल्म ‘इश्क-विश्क थी, जो बहुत ही सफल रही| इसके बाद फ़िदा में भी इनके अभिनय को सराहा गया| इसके बाद इनकी फिल्म विवाह आई,उसमे इन्हें प्रेम बनाने का मौका मिला|शाहिद की ‘जब वी मेट’ फिल्म भी काफी सराही गयी| उनके कैरियर फिल्म में ‘विवाह’ एक टर्निग प्वाइंट की तरह आई,और फिल्म में उनके अभिनय को सभी ने सराहा|
सूरज बाडजात्या की फिल्म ‘विवाह’ में प्रेम का प्रमुख किरदार और उनकी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डांस उनके लिए माइलस्टोन साबित हुयी|शाहिद डांस के लिए भी जाने जाते है| ‘फिल्म ‘जब वी मेट’ में इनके डांस को लोगों ने बडे ही चाव से देखा और पसंद किया| शाहिद आज एक बडे अभिनेता के रूप में उभर कर आ रहे है
Shahid Kapoor-complete Biography of Shahid Kapoor, Career of Shahid Kapoor,life,film of Shahid Kapoor,Shahid Kapoor wallpaper,picture of Shahid Kapoor , bollywood actor.
Topics: फ़िल्म अभिनेता |
Comments are closed.