« मेरे गुलाब, मेरे पड़ोसी-The Rose | Home | मोहब्बत के सफर में कोई रास्ता नही देता »

मान गए मुगले आजम-maan gaye mugle aazam

By admin | February 9, 2008




जल्द ही मल्लिका सहरावत लोगों को अपने जमाने की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला के रूप में अपने जलवे बिखेरती नजर आएँगी. वीनस रिकार्ड एंड टेप्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनने वाली काँमेडी फिल्म ‘मान गए मुगले आजम ‘ में मल्लिका सहरावत मधुबाला के अंदाज मे नजर आएगी.

mallika sherawat

पुरानी फिल्म ‘मुगले आजम ‘से यह फिल्म ‘मान गए मुगले आजम ‘से दो बातों में
समान है.

पहली इस फिल्म का टाइटल नेम और दूसरी क्लासिक ‘मुगले आजम’ के मशहूर गीत ,’जब प्यार किया तो डरना क्या….’को काफी अलग तरह से पेश किया जाना.इस गीत के बोल संजय छैल ने लिखें है और कंपोज किया है अनु मलिक ने. अनु मलिक का कहना है कि ‘जब प्यार किया तो डरना क्या ..ऐतिहासिक गीत है और इस गीत की तरह कोई और गीत बन ही नही सकता. जहा तक बात मधुबाला की नक़ल करने की है तो यह भी मुमकिन नही है,क्योकि मधुबाला की उस परफामेंस को कोई नही भुला सकता.
mallika sherawat coming with her new image with maan gaye mugle aazam.this is an commedy and sexy hindi fil.mallika sherawat going to be fantasy role.

वैसे ‘मान गए मुगले आजम’ कॉमेडी फिल्म है और ‘प्यार किया तो डरना क्या’ गीत स्टेज शो पर पिक्चराईज किया है. फिल्म के निर्माता रतन जैन का कहना है कि यह गाना मल्लिका पर बिलकुल अलग तरह से फिल्माया गया है, जबकि अनु मलिक कहते है कि फिल्म की कास्ट एक स्टेज परफार्म कर रही है. इस गीत के बोल काफी फनी है और हमारी ऐसी सोच कतई नही है कि हम किसी को तकलीफ पहुचाए .

Topics: फिल्मी दुनिया |

Comments