« धोनी की क्लासफैलो लवलीना | Home | मेरे गुलाब, मेरे पड़ोसी-The Rose »
मनोज तिवारी नंबर वन-Manoj Tiwari
By admin | February 9, 2008
भोजपुरी फिल्मों के आयकन मनोज तिवारी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वाकई में वह भोजपुरी फिल्मों के नंबर वन स्टार है| यह दावा किया है चर्चित ट्रेड मैगजीन कम्पलीट सिनेमा ने| कम्पलीट सिनेमा ने बीते साल के टाप फाइव स्टारों की एक लिस्ट जरी की है,जिसमे मनोज तिवारी को नंबर वन पर रखा गया है|
इस लिस्ट में रविकिसन को दूसरा और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को तीसरे स्थान दिया गया है.इस लिस्ट को देखा जाये तो बीते साल भी मनोज तिवारी हमेशा की तरह भोजपुरी फिल्मों के नंबर वन स्टार साबित हुए है|
इस लिस्ट में नगमा और भाग्य श्री का नाम भी शामिल किया गया है|मजे की बात तो यह है कि टाप फाइव की इस लिस्ट में सिर्फ नगमा और भाग्य श्री को ही नायिकाओं की श्रेणी में जगह मिली है और नगमा को भाग्य श्री से ऊपर का दर्जा दिया गया है.
कम्पलीट सिनेमा की ओर से बीते साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म- जनम-जनम के साथ, देवा,पपू के प्यार हो गइल, के साथ ही ‘निरहुआ रिक्शा वाला’ को भी स्थान मिला है| इन फाइलों के अलावा ससुरा जिन्दाबाद ,माटी, कहां जईबा रजा नजरिया लड़यिके,गवनवा ले जा राजाजी,अंखिया लड़ गइल, को भी टाप टेन में रखा गया है| भोजपुरी फिल्मों के आयकान मनोज तिवारी के प्रशंसकों ने हमेशा की तरह उन्हें बीते साल भी नंबर वन की कुर्सी पर बैठाया,जिसके लिए उन्होने अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है|
Bhojpuri film actor manoj tiwari mridul is graded number one by trade magzine.manoj tiwari mridul is real hero of purvi uttar pradesh and bihar.
Topics: फिल्मी दुनिया |
Comments