« सैफ और करीना भाई-बहन-Rakhi sawant | Home | इशांत शर्मा-Ishant Sharma Biography »
प्रियंका चोपडा -Priyanka Chopra
By admin | February 17, 2008
Priyanka Chopra
प्रियंका चोपडा का जन्म १८ जुलाई सन् १९८२, जमशेदपुर झारखण्ड में हुआ| इनके पिता का नाम अशोक है और माता का नाम मधु अखौरी है, दोनों {माता-पिता} डाक्टर है|इनकी माता कायस्थ बिहारी परिवार से है,और पिता पंजाब के है| लेकिन अब इनका परिवार बरेली उत्तर-प्रदेश} में रहता है| इनका पूरा बचपन बरेली में ही बिता| इनकी पढ़ाई बरेली के संत मारीया गोरेट्टी स्कूल से शुरू हुई|और फिर पढ़ाई के लिए अमेंरीका गयी| उन्होंने ‘न्यूटन नार्थ हाईस्कूल’ और ‘नार्थ डेल्टा’ से सीनियर सेकेंडरी की पढ़ाई की, लेकिन पढ़ाई पूरी किए बिना ही वे इंडिया लौट आई| और यहा आकर हाईस्कूल की पढ़ाई बरेली के ‘आर्मी’ स्कूल से पूरा किया| और फिर आगे की पढ़ाई मुम्बई के ‘जयहिंद’ कालेज से शुरू किया,लेकिन विश्व सुंदरी का खिताब पाने के बाद कालेज छोड़ दिया|
विश्व सुंदरी का खिताब जितने के बाद प्रियंका पहली बार फिल्मों में आई| उन्होंने पहली बार २००२ में तमिल फिल्म
‘थामिजहन’ से अपने कैरियर की शुरूवात की| बालीवुड में उनकी पहली फिल्म २००३ में ‘द हीरो’ आई| वह फिल्म बॉक्स आफिस पर काफी सफल रही| उनकी अगली फिल्म ‘अंदाज’ अक्षय कुमार के साथ आई,जो बहुत ही सफल रही| इसके लिए उन्हें बेस्ट फेमेल अवार्ड और बेस्ट सहयोगी अभिनेत्री का अवार्ड मिला| २००४ में उनकी फिल्म
‘मुझसे शादी करोंगी’आई,जिसमे वे लीड रोल में नजर आई| उनकी यह फिल्म भी काफी सफल साबित हुयी| २००५ में इनकी एक फिल्म ‘एतराज’ आई,जिसमे उन्हें फिल्म फेयर से बेस्ट विलेन अवार्ड और बेस्ट सहयोगी अभिनेत्री का अवार्ड मिला| २००६ में इनकी दो फिल्म आई,जिसने प्रियंका को मल्टी स्टार बना दिया| ‘कृष’ और ‘डॉन’ दोनों ही फिल्म ने बाक्स आफिस पे खूब कमाई किया| २००७ इनके लिए अच्छा नही रहा,इस साल में रिलीज ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘बिग ब्रदर’ दोनों ही असफल रही|
२००८ में इनकी आने वाली फिल्म ‘गाड़ तूसी ग्रेट हो’ जो २७ जून २००८ मैं रिलीज होना है,लव स्टोरी २०५० रिलीज १३ जून २००८ मैं होना है| द्रोना,दोस्ताना,फैसन इनकी २००८ में आने वाली फिल्मे है|
priyanka chopra profile,birth date,mother and father name,career of priyanka chopra,image and picture of priyanka chopra,prianka chopra biography.
Topics: फिल्मी दुनिया |
Comments are closed.